Sunday, January 11, 2026

सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों को दिया गया प्रलोभन : जगत सिंह नेगी

बागियों को लेकर पुलिस जांच में हो रहे कई खुलासे
हिमाचल आजकल
शिमला। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने चुनी हुई सरकार को गिराने की बड़ी साजीश रची गई । कांग्रेस के विधायकों को कई तरह के प्रलोभन दिए गए। इन विधायकों को हिमाचल से बाहर ठहराने का करोड़ों रुपए का खर्च भाजपा ने उठाया है। उनका कहना है कि अब पुलिस जांच में कई अहम खुलासे होने लगे है। भाजपा ने प्रदेश में हो रहे विकास को रोकने का प्रयास किया है। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में हंगामा किया था। यह एक घिनौनी हरकत थी। उनका कहना है कि भाजपा ने सरकार को गिराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाएं। कांग्रेस के बागियों को हरियाणा और उतराखंड में ठहराया गया। इनका सारा खर्च भाजपा ने उठाया है। इससे साफ हो गए है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास किया है। बागवानी मंत्री ने कहा कि निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा पर विधानसभा अध्यक्ष फैसला लेंगे। निर्दलीय विधायकों पर इस्तीफा देने के लिए कोई दबाव तो नहीं था। जब निर्दलीय विधायक इस्तीफा देने पहुंचे तो उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसे साफ होता है कि चुनी हुई सरकार को गिराने के पीछे भाजपा ने षडयंत्र रचा था। जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पुरानी पैंशन योजना को लागू किया। इससे प्रदेश के लाखों को कर्मचारियों को लाभ मिला है। इसके अलावा सरकार ने महिलाओं के हर महीने 1500 रुपए देने का वादा पूरा किया। लेकिन भाजपा ने इस योजना को रोकने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों और विधानसभा के उप चुनाव में जीत कर परचम लहराएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles