वर्ष 2014 और 2019 के चुनावों में जो वादे भाजपा ने किए थे, एक भी नहीं हुए पूरे
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि देश में दस साल से भाजपा सत्ता में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दस साल की सरकार के काम काज का हिसाब जनता को देना चाहिए। भाजपा ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता से जो वादे किए थे, जो सपने दिखाए, वह कितने पूरे किए हैं, इसका हिसाब जनता को देना चाहिए। उनका कहना है कि आज दस साल बाद फिर जनता के पास जा रहे हैं, तो बताना चाहिए कि भाजपा ने घोषणा पत्र के अनुसार कितने वादे पूरे किए हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के सभी वायदे जुमले ही साबित हुए हैं। वोट के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि सरकार बनने के बाद 15 लाख रुपए हर आदमी के खाते में आएंगे, जब सत्ता में बैठे तो कहने लगे कि यह चुनावी जुमला था। इसी तरह युवाआें को ठगने का काम भाजपा ने किया है। चुनावों के समय वायदा किया कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा के वायदे के अनुसार दस वर्ष में देश के 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, जो नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करनी, विकास करने, स्मार्ट सिटी बनाने, महंगाई कम करने वायदे किए थे, जो पूरी नहीं हुए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताआें को अपना दस साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। भाजपा नेता बता नहीं पा रहे हैं कि दस सालों में क्या काम किया है, क्योंकि दस साल जुमलों से ही सरकार चलती रही है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाआें, युवाआें और किसानों का न्याय की बात की है। देश के मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय बढ़ाने के जमीन मुद्दे हैं। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि कांग्रेस ने गारंटी दी है कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार एमएसपी देने का कानून बनाएंगे।
दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :