हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में मेधावी छात्र-छात्राओं को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रशंसा की है। सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की ऐतिहासिक पहल देशभर में सुर्खियां बटोर रही है। ऐसा पहली बार है जब किसी राज्य ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय भ्रमण पर भेजा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इस दौरे की तस्वीरें अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स हैंडल पर साझा की है।


| All Rights Reserved | Website By :