हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने अब शिमला नगर निगम चुनाव के तैयारियों शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस के अंदर पार्षद के उम्मीदवार के टिकट को लेकर मंथन शुरू हो गया है। शिमला नगर निगम के चुनाव मई महीन में होने है। प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। मंडी लोकसभा और विधानसभा के उप चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस शिमला नगर निगम में चुनाव जीतने की चुनौती होगी। प्रदेश कांग्रेस में नगर निगम चुनाव रणनीति को लेकर खास रणनीति तैयार करने जा रहे है। सभी वार्डों के चुनाव प्रचार की कमेटियां बनाई जानी है। इसका जिम्मा भी पार्टी के बड़े नेताओं व विधायकों को सौंपा जाना है। शिमला नगर निगम में अभी भाजपा का काबिज है। प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तासीन है। लिहाजा कांग्रेस के सामने उक बार फिर इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है। इसी साल नवंबर महीने में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे है। शिमला नगर निगम को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। सरकार इस बार नगर निगम के वार्डों की संख्या भी बढऩे जा रहे है।
शिमला नगर निगम के चुनाव में ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी
बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी शिमला नगर निगम में अपने उम्मीदवार खड़ा करने पर विचार कर रही है। हालांकि आप ने अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर आम आदमी पार्टी पंजाब में इस बार अच्छा प्रदर्शन करती है तो आप का शिमला नगर निगम के चुनाव ताल ठोकेगी। इस बारे हिमाचल में आम आदमी पार्टी के नेताओं मंथन करना शुरू कर दिया है। इससे पहले आप ने चंडीगढ़ नगर निगम में अच्छा प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर रही है। शिमला नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उतरने से मुकाबला रोचक हो जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :