Saturday, April 11, 2026

हिमाचल में चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और नगर निगम शिमला के चुनाव में आम आदमी पार्टी ताल ठोकने  की तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। शिमला शहर में आम आदमी पार्टी के बोर्ड नजर आने लगे है। इसके अलावा दिल्ली में  आम आदमी पार्टी  की सरकार की उपलब्धियों के अखबारों के मध्यम से  लोगों तक पेंपलेट्स पहुंचाए जा रहे है। पंजाब चुनाव के नतीजे  आप के लिए अहम माने जा रहे है।  पंजाब चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल की ओर रूख करने जा रही है। अब इस बात की संकेत मिलने लगे। पिछले कुछ दिनों में राजधानी शिमला में कुछ जगहों पर आम आदमी पार्टी के बोर्ड लगने लगे है। रविवार को अखबारों के जरीए आम आदमी पार्टी के पेंपलेट्स बांटे गए है। इससे साफ जाहिर होता है कि आप ने हिमाचल में दस्तक देनी शुरू कर दी है। शिमला नगर निगम के चुनाव मई महीने में होने है जबकि विधानसभा के चुनाव भी इसी साल नवंबर महीने में होने  है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। बीते दिनों चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आप ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पंजाब विधानयभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

कांग्रेस व भाजपा का खेल बिगाड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी  नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा का खेल बिगाड़ सकती है। नगर निगम चुनाव के लिए आप ने तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं से संपर्क किया है। भाजपा व कांग्रेस  से टिकट  न मिलने की स्थिति में  कई पार्षद व पूर्व पार्षद आप का दामन थाम सकते है। यहां तक हिमाचल के  कुछ वरिष्ठ नेता भी आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में बताए जा रहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles