हिमाचल आजकल
शिमला, पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हिमाचल में कांगे्रस व भाजपा के लिए भी खतरे घंटे मानी जा रही है। चुनाव नतीजों से उत्साहित आप ने अब हिमाचल के चुनाव पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबालभी बढ़ा है। आप ने नगर निगम शिमला में ताल ठोकने की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर भारत में आम आदमी पार्टी के बढ़ते वार्चस्व को देखते हुए कांग्रेस व भाजपा की परेशानी भी बढऩे लगी है। आप ने अब हिमाचल के बड़े राजनेताओं से संपर्क करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए दिल्ली और पंजाब के आम आदमी पार्टी के नेताओं को जिमेदारी सौंपी है। बताया यह भी जा रहा है कि भाजपा व कांग्रेस के कई असंतुष्ट नेताओं से भी आम आदमी पार्टी की बातचीत चल रही है। प्रदेश में मई महीने में नगर निगम शिमला के चुनाव होने है। जबकि नंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने है। लिहाजा पंजाब पड़ोसी राज्य होने के कारण यहां की राजनीति का सीधा असर हिमाचल की राजनीति में भी देखने को मिलता है। आप ने पहले ही नगर निगम शिमला का चुनाव लडऩे का फैसला लिया है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जाता सकता कि आप कांग्रेस व भाजपा के वोटोंमें सेंध मारेगी। इस बात का कांग्रेस व भाजपाक को डर सताने लगा है।
हिमाचल चुनाव के लिए तानाबाना बुनने लगे आप नेता
अहम बात यह है कि हिमाचल में होने जा रहे दो चुनाव में आम
आदमी पार्टी के पास कौन बड़ा चेहरा होगा। इसको लेकर भी
सूबे की राजनीति गलियारों में खासी चर्चा है। जबकि सूत्र बताते है
कि प्रदेश के कई बड़े नेताओं की आप के नेताओं के साथ
एक-दो दौर की बात हो चुकी है। भाजपा व कांग्रे्रस से टिकट न
मिलने की स्थिति में कई नेता आप का दामन थाम के संकेत भी अभी मिलने लगे है। लिहाजा आम आदमी पार्टी के नजरें अब नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव पर टिकी है। आप ने हिमाचल के दो चुनाव के लिए तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है।


| All Rights Reserved | Website By :