विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
हिमाचल आजकल
शिमला। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है। हिमाचल में भाजपा को हराने में आप पूरी तरह से सक्षम है। पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को आम जनता का सहयोग मिला है। इससे आप का उत्साह और बढ़ा है। उनका कहना है कि हिमाचल में आम आदमी से डॉक्टर और पढ़े लिखे लोग जुड़ रहे हैं। आप हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। आम आदमी पार्टी नगर निगम शिमला का चुनाव भी लड़ेगी। जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द हिमाचल आएंगे। सत्येंद जैन ने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनावों को तैयारियों के लिए संगठन खड़ा करने पर जोर दिया जा रहा है। हिमाचल में हर पांच साल बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों की बारी बारी सत्ता का मजा लेती आ रही है। इस प्रथा पर अब पर रोक लगाई जाएगी। पंजाब में भी पार्टी संगठन नहीं था। लेकिन पंजाब में जिस तरह से जीत हासिल हुई है, वो आम आदमी की ताकत है। उनका कहना है कि कृषि व बागवानी प्रदेश की रीड है। इसके अलावा यहां की सरकारों ने पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कुछ खास नहीं किया है। आम आदमी को इसलिए चुना जा रहा है क्योंकि देश की जनता खास आदमी से परेशान हो चुकी है।


| All Rights Reserved | Website By :