Saturday, April 11, 2026

नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस परचम लहराएगी :  कुलदीप राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी।  नगर निगम के लिए कांग्रेस का विजन डक्यूमेंट लोगों की मांगो,उनके सुझावों और उनकी अपेक्षा के अनुरूप बनाया जाएगा। इसके  लिए लोगों से सुझाव भी मांगे जाएंगे।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों के लिए बनाई गई घोषणा पत्र  कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा की पार्टी के घोषणा पत्र  में लोगों को राहत के साथ साथ उनकी समस्याआें को दूर करने पर पूरी तरह केंद्रित होना चाहिए।इसमें शहर और नए शामिल किए गए क्षेत्रों के विकास का मसौदा भी रखा जाना चाहिए।  उन्होंने  कहा कि  पार्टी के घोषण पत्र  को पार्टी के विजन डक्यूमेंट के रूप में देखा जाना चाहिए। इसलिए यह पूरी तरह शिमला शहर के विकास के प्रति समर्पित होना चाहिए।  कांग्रेस ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। शिमला शहर का सम्पूर्ण विकास कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की ही देन रहा है। उन्होंने कहा की आज शिमला शहर अनेक समस्याआें से गुजर रहा है।भाजपा शासित नगर निगम लोगों की समस्याआें को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। बैठक में शिमला जिला कांग्रेस शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद कौशल,सुशांत कपरेट व यशपाल तानाईक ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles