सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन को शुरू किया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के प्रति अपनी वचनबद्घता को निभाया हैं और बीते 15 माह के छोटे से कार्यकाल में जनहित में नीतिगत व ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पुरानी पैंशन योजना को बहाल कर लाखों कर्मचारियों के दुख दर्द को समझा हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों और जनहित के फैसलों से जनता के बीच कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा पूरी तरह से बौखला गई हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई की मासिक बैठक में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने राज्यस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा लागू पुरानी पैंशन योजना को वापिस लिया हैं वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार की मातृशक्ति के लिए 1500 रुपए की सहायता राशि योजना को भाजपा ने रोकने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सेब की बिक्री किलोग्राम के हिसाब से व यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर बागवानों से किया गया वादा निभाया हैं। वहीं एमआइ्रएस के तहत सेब व अन्य फलों का समर्थन मूल्य में 11.50 रुपए ऐतिहासिक वृद्धि की, सेब बहुलीय इलाकों में सीए स्टोर स्वीकृत किए, दवाइयों पर सब्सिडी योजना बहाल की गई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी और निजी स्कूलों में भाषाई अंतर को समाप्त करने और शिक्षा में समानता की स्थापना करने के लिए सरकारी स्कूलों में अग्रेजी भाषा में पढ़ाई लागू कर दी गई हैं।

सुरेश कश्यप का पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा
शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल निराशाजनक रहा हैं। बीते पांच वर्षों में उनके दर्शन दुर्लभ रहें हैं। गांव पंचायत में तो दूर की बात हैं सांसद तहसील मुख्यालयों में भी नही आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रदेश की आर्थिक बदहाली के बावजूद भी कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत देने का काम किया हैं। कई दशकों से राहत नियमावली में प्रभवितों को नाममात्र राहत राशि मिलती थी, कांग्रेस सरकार ने नियमावली में संशोधन कर राहत राशि में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए आधिकतम भरपाई को 1 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से बार बार आग्रह किया गया। इसके साथ ही केंद्र की राजनीति में प्रदेश के दो बड़े नेता हैं जिनका संबंध भाजपा से हैं, साथ ही प्रदेश में भाजपा के 3 सांसद होने के बावजूद भी आपदा में प्रदेश को एक रुपए का भी केंद्र ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज घोषित कर आपदा प्रभावितों को राहत दी हैं।


| All Rights Reserved | Website By :